Welcome To Tech Info By MM

संयुक्त वाक्य परिभाषा एवं उदाहरण (Compound Sentence in Hindi)


सयुंक्त वाक्य की परिभाषा


ऐसा वाक्य जिसमे दो या दो से अधिक उपवाक्य हो एवं सभी उपवाक्य प्रधान हों, ऐसे वाक्य को सयुंक्त वाक्य कहते हैं।

सयुंक्त वाक्य में दो या दो से अधिक सरल अथवा मिश्र वाक्य अव्ययों द्वारा सयुंक्त होते हैं। ये उपवाक्य एक दूसरे पर आश्रित नहीं होते एवं सयोंजक अव्यय उन वाक्यों को मिलाते हैं।

सयुंक्त वाक्य में दो या दो से अधिक सरल वाक्यों को और, एवं, तथा, या, अथवा, इसलिए, अतः, फिर भी, तो, नहीं तो, किन्तु, परन्तु, लेकिन, पर आदि का प्रयोग करके जोड़ा जाता है।

सयुंक्त वाक्य के उदाहरण :


1) मीना बहुत बीमार थी अतः स्कूल नहीं आयी।

जैसा की आप ऊपर दिए गए उदाहरण मैं देख सकते हैं, यहाँ एक वाक्य में दो सरल वाक्य हैं। इन दो सरल वाक्यों को अतः अव्यय सयोंजक से जोड़ा गया है।

जैसा की हम जानते हैं की सयुंक्त वाक्य में दो या दो से अधिक सरल वाक्य होते हैं एवं उन्हें अव्यय संयोजकों के द्वारा जोड़ा जाता है। अतः यह उदाहरण सयुंक्त वाक्य के अंतर्गत आएगा।

2) मैं आया और वह गया।

3) मेरी पैर पर लग गयी और दर्द होने लगा।

4) उसने बहुत परिश्रम किया किन्तु सफल नहीं हो सका।

सयुंक्त वाक्य के कुछ अन्य उदाहरण :


  • वह सुबह गया और शाम को लौट आया।
  • दिन ढल गया और अन्धेरा बढ़ने लगा।
  • प्रिय बोलो पर असत्य नहीं।
  • मैंने बहुत परिश्रम किया इसलिए सफल हो गया।
  • मैं बहुत तेज़ दौड़ा फिर भी ट्रेन नहीं पकड़ सका।

वाक्य रूपांतरण


सयुंक्त वाक्य से सरल वाक्य :


सयुंक्त वाक्य : वह सुबह गया और शाम को लौट आया।
सरल वाक्य : वह सुबह जाकर शाम को लौट आया।

सयुंक्त वाक्य : दिन ढला और अन्धेरा बढ़ने लगा
सरल वाक्य : दिन ढलते ही अँधेरा बढ़ने लगा।

सयुंक्त वाक्य : मैंने बहुत परिश्रम किया फिर भी सफल नहीं हो सका।
सरल वाक्य : मैं बहुत परिस्श्रम करके भी सफल नहीं हो सका।

सयुंक्त वाक्य : अभिलाषा ने रोना शुरू किया और बेहोश हो गयी।
सरल वाक्य : अभिलाषा रोते ही बेहोश हो गयी।


Tech Info by M.M.