Welcome To Tech Info By MM

सरल वाक्य परिभाषा एवं उदाहरण (Simple Sentence in Hindi)


सरल वाक्य की परिभाषा


  • ऐसा वाक्य जिसमे एक ही क्रिया एवं एक ही कर्ता होता है या जिस वाक्य में एक ही उद्देश्य एवं एक ही विधेय होता है, वे वाक्य सरल वाक्य कहलाते हैं।
  • सरल वाक्य को साधारण वाक्य भी कहा जाता है।
  • इस वाक्य में एक उद्देश्य अर्थात कर्ता एवं एक विधेय अर्थात क्रिया है।


    सरल वाक्य के उदाहरण


    1) अमित खाना खाता है।

    ऊपर दिए गए उदाहरण में जैसा कि आप देख सकते हैं कि एक ही उद्देश्य अर्थात कर्ता है जो की अमित है एवं एक ही विधेय अर्थात क्रिया है जो की ‘खाना खाता है’ है।

    जैसा की हम जानते हैं की जब एक वाक्य में एक ही उद्देश्य एवं विधेय होता है तो वह वाक्य सरल होता है। अतः यह उदाहरण सरल वाक्य के अंतर्गत आएगा।
    2) रामु पुस्तक पढता है।

    3) मीना नाचती है।
    4) शिशु सोता रहता है।

    सरल वाक्य के कुछ अन्य उदाहरण


    • रोहन खेलता है।
    • मीता दौड़ती है।
    • आकाश भागता रहता है।
    • श्याम पढ़ाई करता है।
    • सीता खाना खाती है।
    • संगीता चलती है।
    • बिजली कड़कती है।
    • मेहमान आते हैं।
    • छात्र मैदान मेँ खेल रहे हैँ।

    वाक्य रूपांतरण


    सरल वाक्य से मिश्र वाक्य


    सरल वाक्य : उसने अपने भाई का खाना खाया।
    मिश्र वाक्य : उनने वह खाना खाया जो उसके भाई का था।
    सरल वाक्य : भारतीय लोग संस्कारी होते हैं।
    मिश्र वाक्य : जो लोग भारतीय होते हैं वे संस्कारी होते हैं।
    सरल वाक्य : ईमानदार आदमी का सभी सम्मान करते हैं।
    मिश्र वाक्य : जो आदमी ईमानदार होता है उसका सभी सम्मान करते हैं।
    सरल वाक्य : अभितथा दीपक खेल कूद रहे हैं।
    मिश्र वाक्य : जो खेल कूद रहे हैं वे अभी तथा दीपक हैं।
    सरल वाक्य : सूरज पढ़-लिखते ही अधिकार बन गया।
    मिश्र वाक्य : जैसे ही सूरज पढ़ा लिखा, वह अधिकारी बन गया।


    सरल वाक्य से संयुक्त वाक्य


    सरल वाक्य : साहिल हंसकर बोला।
    सयुंक्त वाक्य : साहिल हंसा और बोला।
    सरल वाक्य : आयुष आते ही खेलने लगा।
    सयुंक्त वाक्य : आयुष आया और आते ही खेलने लगा।
    सरल वाक्य : अस्वस्थ रहने के कारण वह परीक्षा में सफल न हो सका।
    सयुंक्त वाक्य : वह अस्वस्थ था और इसलिए परीक्षा में सफल न हो सका।
    सरल वाक्य : गरीब को लूटने के अतिरिक्त उसने उसकी हत्या भी कर दी।
    सयुंक्त वाक्य : उसने न केवल गरीब को लूटा, बल्कि उसकी हत्या भी कर दी।


    Tech Info by M.M.