Welcome To Tech Info By MM

मिश्र वाक्य परिभाषा एवं उदाहरण (Sentence in Hindi)


मिश्र वाक्य की परिभाषा


ऐसे वाक्य जिनमें सरल वाक्य के साथ-साथ कोई दूसरा उपवाक्य भी हो, वे वाक्य मिश्र वाक्य कहलाते हैं।

मिश्र वाक्योँ की रचना एक से अधिक ऐसे साधारण वाक्योँ से होती है, जिनमेँ एक प्रधान वाक्य होता है एवं दूसरा वाक्य आश्रित होता है।

इस वाक्य में मुख्य उद्देश्य और मुख्य विधेय के अलावा एक या अधिक समापिका क्रियाएँ होती हैं।

मिश्र वाक्य में प्रधान वाक्य को आश्रित उपवाक्य से जोड़ने के लिए जो आपस में ‘कि’; ‘जो’; ‘क्योंकि’; ‘जितना’; ‘उतना’; ‘जैसा’; ‘वैसा’; ‘जब’; ‘तब’; ‘जहाँ’; ‘वहाँ’; ‘जिधर’; ‘उधर’; ‘अगर/यदि’; ‘तो’; ‘यद्यपि’; ‘तथापि’; आदि का प्रयोग किया जाता है।

मिश्र वाक्य के उदाहरण


1) वह कौन–सा मनुष्य है जिसने महाप्रतापी राजा भोज का नाम न सुना हो।

ऊपर दिए गए उदाहरण में जैसा की आप देख सकते हैं यहां एक उपवाक्य नहीं दो दो उपवाक्य हैं। इनमें से एक उपवाक्य प्रधान है एवं दूसरा उपवाक्य आश्रित है।

ऊपर दिए वाक्य में ‘वह कौन-सा मनुष्य है’ यह उपवाक्य प्रधान है व ‘जिसने महाप्रतापी राजा भोज का नाम ना सुना हो’ यह वाक्य आश्रित वाक्य है। जैसा की हम देख सकते हैं इस वाक्य में दो विधेय हैं एवं दो विधेय मिश्र वाक्य में होते हैं। अतएव यह उदाहरण मिश्र वाक्य के अंतर्गत आएगा।
2) अमित ने वह घर खरीदा जो उसके चाचा का था।

3) यह वही भारत देश है जिसे पहले सोने की चिड़िया कहा जाता था।


मिश्र वाक्य के कुछ अन्य उदाहरण


  • जो औरत वहां बैठी हैं वो मेरी माँ है।
  • जो लड़का कमरे में बैठा है वह मेरा भाई है।
  • यदि परिश्रम करोगे तो उत्तीर्ण हो जाओगे।
  • मैं जानता हूँ कि तुम्हारे अक्षर अच्छे नहीं बनते।

वाक्य रूपांतरण


मिश्र वाक्य से सरल वाक्य


मिश्र वाक्य : जब दुर्घटना की खबर सुनी, तब मन दुखी हो गया।
सरल वाक्य : दुर्घटना की खबर सुनकर मन दुखी हो गया।

मिश्र वाक्य : उसने कहा कि मैं निर्दोष हूँ।
सरल वाक्य : उसने अपने आप को निर्दोष घोषित कर दिया।

मिश्र वाक्य : शिक्षक ने कहा कि सभी को गृहकार्य स्वयं करना है।
सरल वाक्य : शिक्षक ने सबको अपना गृहकार्य स्वयं करने को कहा है।

मिश्र वाक्य : जो लोग परिश्रमी थे, वे सफल हो गए।
सरल वाक्य : परिश्रमी लोग सफल हो गए।

मिश्र वाक्य : विशाल ने जो मोबाइल खरीदा है वह नया है।
सरल वाक्य : विशाल ने एक नया मोबाइल खरीदा है।

मिश्र वाक्य : जैसे ही हम बस से उतरे, रिक्शे वाले दौड़ पड़े।
सरल वाक्य : हमारे बस से उतरते ही रिक्शे वाले दौड़ पड़े।

मिश्र वाक्य : जैसे ही छुट्टी हुई, बच्चे घर चले गए।
सरल वाक्य : छुट्टी होते ही बच्चे घर चले गए।

मिश्र वाक्य से सयुंक्त वाक्य


मिश्र वाक्य : जब दुर्घटना की खबर सुनी, तब मन दुखी हो गया।
सरल वाक्य : दुर्घटना की खबर सुनी और मन दुखी हो गया।

मिश्र वाक्य : जब भी मैं विकास के घर गया, मेरा आदर सत्कार हुआ।
सरल वाक्य : विकास के घर मेरा आदर भी हुआ और सत्कार भी।

मिश्र वाक्य : विशाल ने जो मोबाइल खरीदा है, वह नया है।
सरल वाक्य : विशाल ने एक मोबाइल खरीदा है और वह नया है।

मिश्र वाक्य : शिक्षक ने कहा कि सबको गृहकार्य स्वयं करना है।
सरल वाक्य : शिक्षक ने सबको गृहकार्य करने को कहा एवं स्वयं करने को कहा।


Tech Info by M.M.