इस पोस्ट को देखने के बाद आप सिर्फ अपने मैसेज को ही नहीं अपने व्हाट्स ऍप के स्टेटस को भी स्टाइल में लिख सकते है।
आइये जानते है हम की आप कैसे स्टाइल की दुनिया में कदम रख सकते हैं।
Technology Tricks & Tips Education Information Technology hacks Hacking Everything is here. Here you Can Find Any Information About Technology & Tricks. everything is here for tech so click read and apply in your life. Simple Life hacks make your life easy and Interesting.
आज कल रिलायंस की जिओ 4जी सिम ने सब तरफ धूम मचा रखी हैं ऐसे में जिनके पास 4जी स्मार्टफोन है वो तो इस सेवा का अच्छे से फायदा ले रहे है लेकिन उनका क्या जो 3जी स्मार्टफ़ोन यूज़ करते हैं ? उन यूजर के लिए ये पोस्ट बहुत फायदेमंद साबित होने वाला हैं जो लोग अपने 3जी स्मार्टफोन में रिलायंस की जिओ 4जी सिम यूज़ करना चाहते हैं । जी हां हम आपको इस पोस्ट में आज 3जी फ़ोन में 4जी सिम का यूज़ करना बताएँगे। बस आपको इसके लिए कुछ बातो का ख्याल रखना होगा और बस स्टेप बाई स्टेप आप इसको कर पाएंगे।
Read ~ कैसे लिखे WhatsApp पर फॉण्ट Bold, Italic और Style में
(techinfobymm.blogspot.com)
इसके लिए आपके पास एंड्राइड का 4.4 किट कैट वाला या इससे ऊपर एंड्राइड वर्जन वाला स्मार्टफोन होना चाहिए।
और साथ में उसमे मीडियाटेक चिपसेट वाला प्रोसेसर होना चाहिए।
अगर आपके मोबाइल में ये सब है तो बस अब आपको एक एप्प डाउनलोड करना होगा, जिसका नाम हैं MTK ENGINEERING MODE.
इस एप्प को आप आसानी से प्ले स्टोर में से डाउनलोड कर सकते हैं।
इस एप्प को इनस्टॉल करने के बाद आपको इसको ओपन करना होगा, ओपन होने के बाद आपसे इसमें एक कोड माँगा जाएगा वहा आपको अपने मोबाइल का स्पेसिफिक कोड डालना होगा।
Read ~ अपना मोबाइल नंबर बदल कर अब करे किसी को भी कॉल, अब बदलेगा नंबर और छुपेगी पहचान।
(Techinfobymm.blogspot.com)
अब आपको MTK SETTING पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद Preferred Network आप्शन को चुनें।
यहाँ पर आपको नेटवर्क मोड में जाकर LTE/WCDMA/GSM को सेलेक्ट करना होगा और फिर सेव करना होगा।
सेव होने के बाद आपको अपना फ़ोन स्विच ऑफ करना होगा और फिर 10 सेकंड बाद उसको स्विच ऑन करना होगा।
स्विच ऑन होने के बाद अब आप अपने 3जी फ़ोन में 4जी सिम यूज़ कर पाएंगे।
Tech Info By M.M.
Watch ~ 4 Tech Info in 1 Video (Whatsapp Features,If your Mobile signal Weak App etc... (Techinfobymm.blogspot.com)
दोस्तों हमको बताये की आपको हमारा ये पोस्ट और बाकी के पोस्ट कैसे लगें, इसके लिए आप हमको कमेंट और ई मेल कर सकते है या किसी भी तरह की जानकारी ले सकते है,
इस पोस्ट को अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर शेयर करना ना भूले।
धन्यबाद
www.techinfobymm.blogspot.com
www.fullworld4u.tk
www.dilkeawaj.blogspot.in
www.websitewala.tk
www.gyandeeptourism.blogspot.in
www.shayarino1.blogspot.in
www.hifiindia4u.blogspot.in
हेल्लो दोस्तों आपका स्वागत है Tech Info By M.M. में,
आज हम आपके लिए जो पोस्ट लाये है उससे आप अपने दोस्तों में अपना अलग ही लुक बना सकते है Whats app पर, जी हां दोस्तों Whats app पर बहुत से ऐसे फ़ीचर है जो बहुत कम लोग जानते है आज हम उन्ही फीचर में से कुछ फीचर्स के बारे में जानेंगे, जो आपको अलग पहचान दिलवाएंगे Whats app Group में और अपने दोस्तों में...
1. सबसे पहले हम बात करेंगे फॉण्ट को बोल्ड कैसे कर सकते है Whatsapp पर,
इसके लिए आपको सबसे पहले * टाइप करना होगा फिर उसके बाद अपना मेसेज और फिर से *
" इस तरह = *Tech Info By M.M.* "
बस आपको अपना मेसेज भेज देना हैं और सामने वाले के पास जो मैसेज पहुचेगा वो बोल्ड हो जायेगा।
2. अब बात करते है फॉण्ट को Italic करने की whatsapp पर,
इसके लिए आपको सबसे पहले _ टाइप करना होगा और फिर उसके बाद अपना मैसेज और फिर से _
" इस तरह = _Tech Info By M.M._ "
बस आपको अपना मैसेज भेज देना है सामने वाले के पास जो मैसेज जायेगा वो इटैलिक हो जायेगा।
3. अब बात करते हैं फॉण्ट के ऊपर एक लाइन बना के कट कैसे कर सकते हैं व्हाट्स एप्प पर,
इसके लिये आपको सबसे पहले ~ टाइप करना होगा और फिर अपना मैसेज और फिर से ~
" इस तरह = ~Tech Info By M.M.~ "
बस अब आपको अपना मैसेज भेजना है और सामने वाले को आपके मैसेज के ऊपर लाइन नज़र आएगी।
4. अगर आप चाहे तो तीनो ट्रिक्स को एक साथ भी यूज़ कर सकते हैं या फिर अलग अलग कॉम्बिनेशन बना के Whatsapp पर,
इसके लिए आपको बस सबसे पहले *~_ टाइप करना होगा और फिर अपना मैसेज और उसके बाद उसी क्रम में _~* टाइप करना होगा,
" इस तरह = *_~Tech Info By M.M.~_* "
अब बस आपको मैसेज भेज देना है और सामने वाले को वो फॉण्ट नज़र आएंगे जिनका कॉम्बिनेशन आप बना के भेजेंगे।
धन्यबाद,
दोस्तों कमेंट करके बताना ना भूले की आपको हमारा ये पोस्ट और बाकी के पोस्ट कैसे लगे, आप कमेंट करके हमसे अपनी टेक्निकल प्रॉब्लम भी पूछ सकते हैं और याद रहे इस पोस्ट को अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर शेयर करना ना भूले।
Tech Info By M.M.
Whatsapp font style bold, italic
www.techinfobymm.blogspot.com
www.fullworld4u.tk
www.dilkeawaj.blogspot.in
www.websitewala.tk
www.gyandeeptourism.blogspot.in
www.shayarino1.blogspot.in
www.hifiindia4u.blogspot.in
क्या आपके पास एक ही मोबाइल नंबर है? क्या आप बिना अपना नंबर बताये करना चाहते है कॉल? फिर तो ये पोस्ट आपके लिये बहुत हेल्पफुल रहेगा।
असल में एक ऐसा तरीका है जिससे आप किसी को भी नंबर बदल बदल के कर सकते है कॉल, हालांकि कॉल आपके ही नंबर से जायेगा बस सामने वाले को कोई और सा नंबर दिखाई देगा।
अगर आप सोच रहे है ऐसा मुमकिन ही नहीं तो आप गलत हैं, जी हां आपने सही देखा ये मुमकिन है एक App की मदद से। और इस ऍप का नाम है = textme app।
चलिये अब बताते है हम आपको की कैसे आप इस ऍप का इंस्टॉल कर सकते है और कैसेे यूज़ करे।
ऍप के साथ दोस्तों से मजाक करने के लिए :
A }. आप सबसे पहले अपना प्ले स्टोर ओपन करिये और उसमें textme app को सर्च करके इंस्टॉल पर क्लिक करे।
B }. ऍप इन्स्टॉल होते ही आप इसको ओपन करिये।
C }. ओपन होने के बाद आप को Sign Up Or Login With Email शो हो रहा होगा उसको क्लिक करिये।
D }. उसके बाद आप उसमे अपनी ई-मेल आई.डी को भर कर Continue पर क्लिक करें।
E }. फिर आप पासवर्ड कन्फर्म करके Sign In पर क्लिक करिये।
F }. फिर आपसे कन्फर्म किया जायेगा की आप कहाँ के नंबर से कॉल करना चाहते हैं।
G }. नंबर कन्फर्म होने के बाद आगे जो स्क्रीन खुलेगी उसमे एक प्लस का निशान दिख रहा होगा उसको क्लिक करिये।
H }. अब आप जिसके भी नंबर पर कॉल करना चाहते है उसके नंबर को फीड करे और ऊपर की तरफ दिख रहे कॉल के बटन को क्लिक करें।
I }. अब आप जिसको भी कॉल करेंगे उसके पास आपका नंबर ना जाकर वो नंबर जायेगा जो आपने पहले चूज़ किया था।
इस तरह से आप किसी को भी नंबर बदल के कॉल कर सकते है। अब आप अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती करिये नंबर बदल बदल के। और अगर वो लोग उस नंबर पर बैक कॉल करेंगे तो नंबर गलत बतायेगा उनको।
दोस्तों इसी तरह के पोस्ट के लिए हमारा ब्लॉग रोजाना चेक करे, हम आपके लिए इसी तरह के नई नई इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी को लाते रहेंगे।
इस पोस्ट से या किसी भी तरह की जानकारी के लिए कमेंट करके पूछ सकते है यह पोस्ट अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले।
थैंक यू।
Tech Info By M.M.
www.fullworld4u.tk
www.techinfobymm.blogspot.com
www.websitewala.tk
आज कल की दुनिया में हर कोई खूब पैसे की कमाई करना चाहता हैं और कमाई के लिए लोग खूब सारे बिज़नस करते है व कामयाब भी होते हैं।
आजकल के टाइम में सबसे अच्छा बिज़नेस ऑनलाइन चैनल से हो रहा हैं। जिस से आप महीने भर में लाखों रुपये कमा सकते हैं। इस पोस्ट में हम आपको ऑनलाइन चैनल के जरिये सबसे आसान कमाई का रास्ता बताने जा रहे हैं, जिसमें आप बिना इंवेस्ट के लाखों की कमाई कर सकते हैं। और वो रास्ता है YouTube का, आपने सही देखा आप Youtube के जरिये लाखो की कमाई कर सकते हैं।
चलिये जानते है पैसा कमाने के लिए क्या करें : ~
A}. Youtube के जरिये आप अपने पहले ही दिन से कमाई कर सकते हैं, बस Youtube.com पर जाकर आपको अपना अकाउंट बनाना है और उस अकाउंट में एक चैनल जिसमे आपको करनी है विडियो अपलोड, बस ख्याल रखने वाली बात है कि आपकी विडियो यूट्यूब और एडसेंस के नियम व कानून के अंदर हो।
B}. YouTube पर वीडियो अपलोड करना बिलकुल फ्री है इसके लिए आपको किसी भी तरह का कोई भी पैसा खर्च नहीं करना होगा।
C}. आप अपने यूट्यूब चैनल में गूगल Adsense से पैसे कमा सकते हैं, बस आपको गूगल एडसेंस के नियम व कानून के अंदर रह कर अपनी विडियो अपलोड करनी होगी।
D}. एक दिन में करोड़ो लोग YouTube का यूज़ करते है विडियो देखने के लिए, यदि आप अपने YouTube Channel पर वीडियो अपलोड करते है तो वो हजारो लोगों के पास पहुच जाती है, जीतनी आपकी विडियो लोगो को पसंद आएगी उतनी ही आपकी कमाई होगी।
अब बात करते है कि कैसे कैसे कमाई कर सकते हैं हम :
इसके लिए 3 तरीके है जो आपको अपनी विडियो से कमाई करवा सकती है।
1}. Google AdSense (गूगल एडसेंस) :
इसमें आप अपने Youtube विडियो के लिए एडसेंस को अप्लाई कर सकते है अप्रूव होने पर आपकी विडियो पर एड्स दिखाई देंगे और एड्स पर जितनी बार क्लिक होंगे उतनी बार आपको पैसे मिलेंगे।
2}. Affiliate marketing (एफिलिएट मार्केटिंग) :
इसमें आपको बस अच्छी अच्छी विडियो बनानी है और YouTube पर अपलोड करनी है और उसकी लिंक को अपने डिस्क्रिप्शन में देना है।
3}. Sponsored Company (स्पॉन्सर्ड कंपनी) :
यदि आपके व्यूअर जियादा है और आपका YouTube Channel अच्छे से चल रहा है तो आप अपने विडियो के लिए Sponsored सर्च कर सकते है जो आपकी विडियो के लिए एड्स देंगे व आप उन एड्स के लिए कंपनी से पैसे लेकर कमाई कर सकते हैं।
ये तरीके थे ऑनलाइन चैनल के जरिये पैसा कमाने के, अब आप हमको कमेंट करके बताइये की आपको हमारा पोस्ट कैसा लगा व आपके लिए कितना फायदेमंद साबित हुआ है दोस्तों किसी भी तरह की अन्य जानकारी के लिए आप हमको कमेंट में पूछ सकते है,
इस पोस्ट को अपने दोस्तों व सोशल साइट्स पर शेयर करना ना भूले।
धन्याबाद
Tech Info By M.M.
www.techinfobymm.blogspot.com
FuLLWorld4U
www.Fullworld4u.tk
WebSite Wala
www.websitewala.tk
हेल्लो दोस्तों, अक्सर मुझसे लोग पूछते है की फ़ोन में डिलीट किआ हुआ या धोखे से डिलीट डाटा वापस आ सकता है या नहीं तो मेरा जबाब होगा हां आ सकता हैं
क्योंकि आजकल की जिंदगी में स्मार्टफोन आपका सबसे अच्छा पर्सनल असिस्टेंट हो गया हैं। ये आपकी सभी ज़रूरी जानकारियां, तस्वीरें, विडियो और फाइल्स सेव रख सकता है। हालांकि कई बार असावधानी या किसी दुर्घटना के चलते आपके फोन से ज़रूरी फाइल्स या तस्वीरें डिलीट हो जाती हैं।
लेकिन अब घबराने की ज़रुरत नहीं है डिलीट हुई चीज़ों को आप बड़ी ही आसानी से वापस ला सकते हैं।
Techinfobymm blog आपको बता रहा है वो आसान 3 स्टेप जिन्हें फ़ॉलो कर आप डिलीट फ़ोटोज़ या अपना जरुरी डाटा वापस ला सकते हैं,
Read~अगर भूल गए है आप अपने Android Smartphone का Password तो ऐसे करे Unlock
Step 1. रिकवरी मैनेजर इंस्टाल कीजिए:
फोन का डाटा वापस हासिल करने के लिए आपको सबसे पहले एक कंप्यूटर की ज़रुरत पड़ेगी। पहले आप अपना कंप्यूटर ऑन करें और फिर उनमें ऑनलाइन फ्री में अवलेबल सॉफ्टवेयर एंड्रॉइड रिकवरी मैनेजर डाउनलोड करें। इसी में आपको कई रिकवरी सॉफ्टवेयर मिल जाएंगे। आपको ये देखना होगा कि आपकी डिवाइस किस को सपोर्ट करती है। इसका पता भी आपको ऑनलाइन ही चल जाएगा।
Read~कैसे ले स्मार्टफोन में मैसेज का बैकअप।
Step 2 . कंप्यूटर से फोन कनेक्ट करें:
अब आप फोन को USB के जरिए अपने कंप्यूटर से कनेक्ट करें और जो सॉफ्टवेयर आपने इंस्टाल किया है उसे शुरू करें। इसके बाद फोन में USB Debugging ऑप्शन ऑन करें। यह ऑप्शन आपको फोन के सेटिंग्स मेन्यू में Developer option में मिलेगा। इसके ऑन होते ही आपका फोन कंप्यूटर से कनेक्ट हो जाएगा।
Read~JIO 4G Sim की Speed कैसे बढ़ाये? 3 Simple Tricks
Step 3 . सलेक्ट करें कौन सा डाटा वापस चाहिए:
जैसे ही आपका फोन कनेक्ट हो जाएगा आपको अपनी डिलीट हुई फाइल्स दिखेंगी। ये कॉन्टेक्ट, मैसेज, कॉल लॉग, WhatsApp, गैलरी, डॉक्युमेंट्स ( जिसमें Zip, Doc, PDF शामिल हैं) आदि से डिलीट हुई फाइल्स होंगी। आप को जो भी फोटो फाइल वापस चाहिए उस पर क्लिक कर नेक्स्ट पर क्लिक करें। अगर आप फोटोज के साथ दूसरी फाइल्स भी रिकवर करना चाहते हैं तो आप उन्हें भी सिलेक्ट कर सकते हैं। इसके बाद आपको दो ऑप्शन नजर आएंगे Deleted files or all files, स्कैन फॉर deleted files चुनें। स्कैन कंप्लीट होने के बाद आपको कंप्यूटर की स्क्रीन पर फोटो के बॉक्स दिखेंगे। आप जिन्हें भी सेव करना चाहते हैं उन्हें रिकवर कर लें। इससे ये सभी फोटो आपके कंप्यूटर में सेव हो जाएंगे। इन्हें आप दोबारा अपने फोन में शिफ्ट कर सकते हैं।
दोस्तों अगर कोई और जानकारी चाहिए या फिर कुछ और हेल्प की जरुरत हो तो आप हमको कमेंट करके पूछ सकते है। और हनको कमेंट करके बताना ना भूले आपको हमारा पोस्ट कैसा लगा और कितना फायदेमंद साबित हुआ। साथ में अपने दोस्तों व सोशल मीडिया पर पोस्ट करना व शेयर करना ना भूले।
थैंक्स
Techinfobymm.blogspot.com
Fullworld4u.tk
Websitewala.tk
Android Smartphone इस्तेमाल करने वाले बहुत से Users उसे पासवर्ड से Lock कर देते हैं। जिससे उनका डाटा सेव रहे और कोई बिना इजाज़त के फोन को यूज ना कर सके।
कई बार जल्दबाजी में फोन को Lock कर हम पासवर्ड या पैटर्न लॉक भूल जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ है तो हम आपको बता रहे हैं एंड्रॉइड स्मार्टफोन को अनलॉक करने का सरल उपाय।
स्मार्टफोन अनलॉक करने के ये 5 स्टेप्स हैं...
नोट : ये Trick Samsung Smartphone पर perform किया गया है। Other Android Smartphone के लिए भी यही Process है।
Step 1. सबसे पहले आप अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन को स्विच ऑफ कर दे।
Step 2. अब आप volume up key और home key एक साथ press करे और साथ में power on key को press कर दे।
Step 3. अब आपको स्क्रीन पर 5 ऑप्शन दिखाई देंगे।
1 }. Reboot data
2 }. Wipe data/Factory Reset
3 }. Install update
4 }. Power Down
5 }. Advanced Options
इसमें आप Wipe data/Factory Reset को सलेक्ट करें।
Step 4. सेलेक्ट करने के बाद उसमें Yes का ऑप्शन आएगा उसको क्लिक करें।
नोट :~ Wipe data/Factory Reset को सेलेक्ट करने के बाद जैसे ही स्टेप complete होगी आपके पूरे फोन का डाटा delete हो जायेगा। इसलिये यह स्टेप करने से पहले सोच समझ ले।
Step 5. स्टेप 4 जैसे ही पूरा होगा आप Reboot Data को क्लिक करके फ़ोन को रीस्टार्ट होने दे।
फ़ोन रीस्टार्ट होते ही आपको आपका फ़ोन unblock मिल जायेगा।
दोस्तों हमको बताये हमारा ये पोस्ट आपके लिए कितना यूज़ फुल रहा हैं कमेंट करके और इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले।
किसी भी तरह की दिक्कत के लिए इस ब्लॉग की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।
आप को किसी भी तरह की टेक्निकल इनफार्मेशन के लिए इस ब्लॉग को daily देखे व कमेंट करके किसी भी तरह की जानकारी के लिए पूछ सकते है।
Thanks
Techinfobymm.blogspot.com
www.fullworld4u.tk
www.websitewala.tk
हेल्लो मित्रो आज के इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा कि पेन ड्राइव में पासवर्ड कैसे लगाते हैं
सबसे पहले पेन ड्राइव को C.P.U. में लगाते हैं और उसके बाद my computer में जाएंगे तो वहां पर Computer डिस्क ड्राइव के अलावा आपकी पेन ड्राइव (P.D.) भी दिखाई पड़ेगी अब आप इस पेन ड्राइव पर जाएं और माउस का राइट बटन क्लिक करें एक बॉक्स खुल जाएगा उसमें कई ऑप्शन लिखे होंगे आपको Turn On Bitlocker पर क्लिक कर देना है
Read | JIO 4G Sim की Speed कैसे बढ़ाये? 3 Simple Tricks
उसके बाद एक छोटी सी Windows खुल जाएगा उसमें सबसे ऊपर लिखा होगा Use A Password उसके बगल एक छोटा सा गोला बना होगा तो उस पर क्लिक कर दें और उसके बाद पासवर्ड डाल दें और नीचे भी दोबारा से पासवर्ड डाल दें और उसके बाद Next का ऑप्शन दिखाई देगा तो उस पर क्लिक कर दें और उसके बाद अगला पेज खुल जाएगा इसमें 2 Options आपको दिखाई पड़ेंगे फर्स्ट SAVE और सेकंड Print Out ।
अगर आपको सेव करना है तो सेव वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें और अगर उसका प्रिंट आउट लेना है तो प्रिंट आउट वाले ऑप्शन पर क्लिक करके प्रिंट आउट ले सकते हैं, ऐसा करने से जो आपने पासवर्ड रखा है मान लीजिए आप भूल जाते हैं तो आप इसकी सहायता ले सकते हैं |
Read | WhatsApp पर अब कर सकते है Video Calling, जाने क्या है प्रोसेस
उसके बाद नीचे Next का ऑप्शन दिखाई देगा तो फिर से Next वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें, एक नया Windows खुल जाएगा उसमें नीचे Start Encrypting ऑप्शन पर क्लिक कर दें इसमें थोड़ा समय लग सकता है और जब प्रोसेस पूरा हो जाए तो Pen~drive को C.P.U. से निकाल लें | उसके बाद दोबारा से Pen~drive को C.P.U. में लगायें अब आप My Computer में जाकर पेन ड्राइव को जब देखेंगे तो उसमें एक लॉक बना होगा, तो उस पर जाकर आप क्लिक करें और उसके बाद जो पासवर्ड आपने रखा था वह पासवर्ड डाल दें और नीचे अनलॉक का ऑप्शन दिया है उस पर जाकर क्लिक कर दें, इसके बाद अब आप Pen~drive पर जाएं और क्लिक करें आपकी पेन ड्राइव खुल जायेगी।
दोस्तों इस प्रकार से पेन ड्राइव में पासवर्ड लगा सकते हैं।
Read | 5 स्टेप्स में फ़ास्ट करें अपना स्लो कंप्यूटर!
दोस्तों आपको मेरा यह पोस्ट कैसा लगा, आपको मेरा यह पोस्ट अच्छा लगा हो तो प्लीज अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर करें, और कमेंट करना ना भुले।
धन्यवाद,
Techinfobymm.blogspot.com
www.Fullworld4u.tk
www.websitewala.tk