Welcome To Tech Info By MM

कैसे ले स्मार्टफोन में मैसेज का बैकअप

ऑनलाइन फॉर्म के रजिस्ट्रेशन से लेकर कई जरूरी चीजें फोन में टेक्स्ट एसएमएस के रूप में रहती हैं और उनके डिलीट होने पर बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है।

बैकअप बनाने के लिए लिए जीमेल का भी सहारा ले सकते हैं या फिर गूगल प्लेस्टोर से SMS Backup & Restore एप को डाउनलोड कर सकते हैं।

यह एप फोन में मौजूद सभी टेक्स्ट एसएमएस का बैकअप तैयार करता है और जरूरत पड़ने पर उसके बैकअप को रिकवर भी कर सकते हैं।

www.techinfobymm.blogspot.com
www.fullworld4u.tk
www.websitewala.tk

WhatsApp पर अब कर सकते है Video Calling, जाने क्या है प्रोसेस

जो लोग WhatsApp पर अपने फ्रेंड्स के साथ वीडियो कॉलिंग करना चाहते है, उनका इतंजार अब खत्म हो गया है। लंबे इतंजार के बाद WhatsApp पर वीडियो कॉलिंग का नया ऑप्शन आ गया है। इस फीचर की मदद से अब लोग आसानी से एके दूसरे के साथ वीडियो कॉलिंग का मजा ले सकेंगे।

ये फीचर WhatsApp की बीटा (Beta) वर्जन में उपलब्ध है। लेकिन यूजर्स की जानकारी के लिए बता दें इस नए फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको अपना वॉट्सऐप अपडेट करना होगा। बिना अपडेट के आप इस फीचर का लाभ नहीं उठा पाएंगे। लेकिन आपको बता दें Video Call उन्हीं यूजर्स को किया जा सकता है जिसका वॉट्सऐप Beta वर्जन से अपडेट होगा। अगर जिस यूजर से आपर वीडियो कॉल करना चाहते है उसका वाट्सऐप बीटा वर्जन से अपडेट होना चाहिए।
आइए हम आपको बताते है वॉट्सऐप अपडेट और वीडियो कॉल करने का तरीका
- वॉट्सऐप अपडेट करने के लिए सबसे पहले Play Store ओपन करें।
- अब इसके Menu में जाकर My Apps & Games डाउनलोड करें।
-यहां आपकों ऊपर की तरफ INSTALLED, ALL, BETA लिखा हुआ दिखाई देगा।
-अब BETA पर जाकर WhatsApp Massenger का अपडेट करे।
-अपडेट करने के बाद आप जिसके साथ वीडियो कॉॅल करना चाहते है उसके चैट बॉक्स में जाए और ऊपर की तरफ डायलर पर क्लिक करें। क्लिक करने आपको वाइस कॉल और वीडियो कॉल के दो ऑप्शन नजर आएंगे।

वीडियो कॉल पर क्लिक करते ही आपके फोन का फ्रंट कैमरा ओपन हो जाएगा और कॉल लग जाएगी। इसके बाद आप जिस व्यक्ति के साथ वीडियो कॉल करना चाहते है तो उसके साथ आसानी से वीडियों कॉल कर सकते है लेकिन इसके लिए यह जरूरी है जिसके साथ आप वीडियो कॉल कर रहे है उसने भी अपना WhatsApp Massenger अपडेट होना चाहिए। यदि दूसरे यूजर ने अपना वाट्सअप अपडेट नहीं किया है तो Couldnt Palce Call का मैसेज आएगा।

techinfobymm.blogspot.com
www.fullworld4u.tk
www.websitewala.tk

JIO 4G Sim की Speed कैसे बढ़ाये? 3 Simple Tricks

हेल्लो दोस्तों ! अभी रिलायंस जियो 4G  सिम का बहुत ज्यादा क्रेज चल रहा है, तो सोचा चलो इसमें भी एक पोस्ट लिखा जाये।
जब से जियो आया है तबसे इसकी इन्टरनेट स्पीड को लेकर प्रॉब्लम खड़ी होती है क्योंकि जियो में इन्टरनेट स्पीड जीतना बताया गया है उससे कम स्पीड दे रही है तो चलिए दोस्तों जानते है ऐसा क्यों हो रहा है और इसका क्या उपाय है।

Read – 10 बेस्ट कीबोर्ड शॉर्टकट, जो हैं बेहद जरुरी!

जियो की कम इन्टरनेट स्पीड का कारण क्या है ?

बात यह है की जिओ की सिन अपनी सारी सर्विसेज फ्री  में दे रही है जिससे इसके बहुत ज्यादा यूजर हो चुके है इसके कारण उतने यूजर को हैंडल करना मुश्किल हो गया है जिससे जियो की स्पीड में फर्क पड़ा है।
जियो सिम अभी टेस्टिंग पर भी है तो दूसरी कंपनी कॉल के लिए जियो का सपोर्ट ठीक से नहीं कर रही है।

शायद जब जियो पेड सर्विस लाये तब सारी समस्याएं दूर हो जाये पर अभी के लिए यूजर को बहुत सी सम्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिसमे से इन्टरनेट की स्पीड का कम होना बड़ा मूद्दा है।

Read – 5 स्टेप्स में फ़ास्ट करें अपना स्लो कंप्यूटर!

तो आइये जानते है कैसे हम जियो 4G सिम की स्पीड बढ़ा सकते है।

3 तरीके: JIO 4G SIM की स्पीड कैसे बढ़ाये ?

मेथड 1 – APN Setting के जरिये जियो 4G सिम की स्पीड कैसे बढ़ाये ?

आप अपने APN (Access Point Name) में जाकर यह नीचे दी गयी सेटिंग कर दें उसके बाद आपके जियो की स्पीड में जरूर फर्क पड़ेगा।

Name – techinfobymm.blogspot.com
APN – Jionet
APN Type – Default
Proxy – Not Set
Port – Not Set
Username – Not Set
Password – Not Set
Server – www.google.com
MMSC – Not Set
MMS Proxy – Not Set
MMS Port – Not Set
MCC – 405
MNC – 857, 863 Or 874
Authentication Type – Not Set
APN Protocol – IPv4/IPv6

यह ऊपर दी गई सेटिंग से अगर आपकी स्पीड नहीं बढ़ी होगी तो आप दूसरे मेथड यूज़ करे जो नीचे दिया गया है।

मेथड 2 – Optimizer App & Internet Speed Booster की हेल्प से जियो की स्पीड बढ़ाये ?

सबसे पहले प्ले स्टोर में जाकर आप Optimizer App & Internet Speed Booster डाउनलोड कर ले यह Root और Non-Root दोनों यूजर के लिए मौजूद है, इस अप्प को रन करके छोड़ दे उसके बाद आपका जियो 4G सिम की स्पीड में जरूर फर्क आएगा।

यह ट्रिक बहुत से यूजर ने यूज़ किया है और यह जियो की स्पीड बढ़ाने में बहुत हेल्प करता है।

मेथड 3 – VPN Server का यूज़ करके जियो की स्पीड कैसे बढ़ाये ?

VPN Server का यूज़ करके आप अपने जियो इन्टरनेट की स्पीड कैसे बढ़ा सकते है आईये जानते है

स्टेप 1: सबसे पहले आप Snap VPN और VPN MASTER अप्प डाउनलोड कर ले आप दोनों में से कोई एक अप्प डाउनलोड कर सकते है। दोनों का काम एक ही है।

स्टेप 2 : डाउनलोड करने के बाद अप्प को ओपन कर लें।

स्टेप 3 : अप्प ओपन होने के बाद इंडिया कंट्री को सेट करे इसमें 15 सेकंड का समय लगता है।

स्टेप 4 : कनेक्ट हो जाने के बाद आप अपने जियो की स्पीड टेस्ट कर सकते है जरूर बढ़ जाएगी।

अगर कोई मुझसे पूछे की जियो 4G सिम की स्पीड बढ़ाने का बेस्ट तरीका क्या है तो मैं यह तरीका ही बोलूंगा और इस तरीके की खास बात यह है की यह हमेशा काम करता है।

Read – इंटरनेट से कैसे करें फ्री कॉलिंग।

अगर आपको कोई प्रॉब्लम हो तो कमेंट के जरिये जरूर पूछे और यह पोस्ट आपको कैसा लगा यह बताना न भूलें और अपने दोस्तों व सोशल मीडिया पर शेयर करिये जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इस पोस्ट का यूज़ कर सके।

Jio ki speed kaise increase kare...
techinfobymm.blogspot.com
www.fullworld4u.tk
www.websitewala.tk

10 बेस्ट कीबोर्ड शॉर्टकट, जो हैं बेहद जरुरी!

हर कमांड के लिए कीबोर्ड से माउस पर शिफ्ट होना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। ऐसा करने से टाइम भी ज्यादा खर्च होता है। कई बार हो सकता है कि आपका माउस काम ही न कर रहा हो, ऐसे में आपके पास दो ही विकल्प हैं। या तो आप जल्दी से दूसरा माउस ले आएं, या फिर अपने कीबोर्ड का इस्तेमाल हर कमांड के लिए करें।
कीबोर्ड शॉर्टकट्स ऐसे ही समय में आपका साथ दे सकते हैं। साथ ही यदि आप कंप्यूटर कीबोर्ड के मास्टर बनना चाहते हैं तो आपको कीबोर्ड शॉर्टकट्स भी मालूम होने चाहिए। आज हम आपके लिए विंडोज़ के ऐसे शॉर्टकट्स लाए हैं जो आपके बेहद काम आएंगे।
   
विंडोज़ की + A
कीबोर्ड में विंडोज़ की + A कमांड देने पर आपके कंप्यूटर में एक्शन सेंटर ओपन हो जाएगा।
   
विंडोज़ की + C
कीबोर्ड में विंडोज़ की + C कमांड देने पर आपके कंप्यूटर में कॉर्टाना का लिसनिंग मोड ओपन हो जाएगा।

विंडोज़ की + D
इससे आप कंप्यूटर डेस्कटॉप को ओपन कर कर सकते हैं और हाईड भी कर सकते हैं।
   
विंडोज़ की + E
कीबोर्ड में विंडोज़ की + E कमांड देने पर आपके कंप्यूटर में फाइल एक्स्प्लोरर ओपन हो जाएगा।

विंडोज़ की + G
यदि आपने कोई गेम ओपन किया है तो इस कमांड को देने पर आपका गेम बार ओपन हो जाएगा।
   
विंडोज़ की + I
कीबोर्ड में विंडोज़ की + I कमांड देने पर आपके कंप्यूटर की सेटिंग्स ओपन हो जाएंगी, जिन्हें आप चेंज कर सकते हैं।
   
विंडोज़ की + L
इस कमांड के साथ आप अपने पीसी को लॉक कर कर सकते हैं, साथ ही यदि आपको कंप्यूटर पर अकाउंट स्विच करने हों तो भी आप इस कमांड का प्रयोग कर सकते हैं।
   
विंडोज़ की + M
कीबोर्ड में विंडोज़ की + M कमांड देने पर आपके कंप्यूटर पर ओपन हुई सभी विंडोज़ मिनीमाइज हो जाएंगी।
   
विंडोज़ की + ctrl + D
इस कमांड से आप एक अन्य डेस्कटॉप ओपन कर सकते हैं, जिसे कहते हैं वर्चुअल डेस्कटॉप।
   
विंडोज़ की + ctrl + F4
इस कमांड से आप अपना करंट वर्चुअल डेस्कटॉप बंद कर सकते हैं।

Tech Info By M.M.

www.websitewala.tk

5 स्टेप्स में फ़ास्ट करें अपना स्लो कंप्यूटर!

आजकल रोजमर्रा के कामों के लिए भी कम्‍प्‍यूटर का इस्‍तेमाल काफी बढ़ गया है। ऐसे में अगर आप कम्‍प्‍यूटर धीमा पड़ जाता है तो नया खरीदना संभव नहीं होगा और ऐसा करना भी बेवकूफी होगी। आप अपने धीमे पीसी को सही करने के लिए कई तरीकों को अपना सकते हैं।
कम्‍प्‍यूटर या लैपटॉप के स्‍लो हो जाने के कई कारण होते हैं जिन्‍हें जानना आपके लिए सबसे जरूरी है। इस आर्टिकल में आपको कुछ ऐसे टिप्‍स के बारे में बता रहे हैं जो वाकई में आपकी समस्‍या का निदान करने के लिए कारगर साबित होंगे। आइए जानते हैं स्‍लो कम्‍प्‍यूटर को फास्‍ट करने के लिए कुछ टिप्‍स:
   
रैम को अपग्रेड करना

जी हां, अगर आपके पीसी पर वर्कलोड ज्‍यादा है और उसकी रैम कम है तो आपको रैम को अपग्रेड करने की आवश्‍यकता है। क्‍योंकि आप अपने पीसी में जो भी काम करते हैं वो टेम्‍परेरी रूप में रैम में स्‍टोर हो जाता है। ऐसे में अगर रैम कम है तो दिक्‍कत हो सकती है।
   
रैम बढ़ाएं

हार्ड ड्राइव स्‍टोरेज, रैम के मुकाबले ज्‍यादा धीमा होता है इसलिए आपका कम्‍प्‍यूटर और ज्‍यादा धीमा पड़ जाता है। हमेशा यह बात ध्‍यान रखें कि रैम का लार्जर चंक, आपके सिस्‍टम को फास्‍ट कर देगा। अत: आसान प्रक्रिया के लिए अपने पीसी की रैम बढ़ाएं।

   
ग्राफिक्‍स कार्ड को अपडेट करना

अगर आप अपने पीसी पर गेम खेलते हैं तो ग्राफिक कार्ड का इस्‍तेमाल भी करते ही होंगे। ऐसी स्थिति में, अपने ग्राफिक कार्ड को भी समय-समय पर अपडेट करते रहें। इससे उसकी प्रक्रिया सरल बनी रहेगी और आपकी रैम भी फ्री बनी रहेगी।
   
हल्‍का ओएस इंस्‍टॉल करें

अगर आपके पीसी में कोई हैवी ओएस पड़ा है तो उसकी बजाय लाइट सा ओएस डालें। इससे पीसी आसानी से चलेगा और हैंग भी नहीं होगा। विंडो को अब तक का सबसे अच्‍छा ओएस माना गया है जिसे डालने पर पीसी में हैंग या कम स्‍पेस की समस्‍या सामने नहीं ही आती है।

   
सॉलिड स्‍लेट ड्राइव को इंस्‍टॉल करना

एक सॉलिड स्‍टेट ड्राइव या एसएसडी, एक हाई-परफॉर्मेंस रिप्‍लेसमेंट है जो कि हार्ड ड्राइव के लिए किया जाता है। इसमें कोई भी मूविंग पार्ट नहीं होता है और यह काफी तेज भी होता है। आपके ऑपरेटिंग सिस्‍टम के लिए एक एसएसडी का इस्‍तेमाल, सभी फाइलों को रखने के लिए एक बड़ा और सामान्‍य मैकेनिकल हार्ड ड्राइव देगा।

इस प्रकार, इन कुछ तकनीकी बातों का ध्‍यान रखकर और इनका सर्तकता से इस्‍तेमाल करते हुए, स्‍लो पीसी को फास्‍ट किया जा सकता है।

Tech Info By M.M.
www.websitewala.tk

पीसी में छुपे हुए हिडेन फोल्‍डर कैसे सर्च करें ?

छुपे हुए फोल्‍डर को कभी-कभी सर्च करना काफी भारी पड़ सकता है अगर आपको थोड़ी तकनीकी नॉलेज़ नहीं है, लेकिन सही तरीके से हिडेन फोल्‍डर पीसी में आराम से सर्च किए जा सकते हैं यहां तक अगर आपके पास एपल पीसी है तब भी उसमें छिपे हुए फोल्‍डर और फाइल सर्च की जा सकती हैं।
इसके लिए आपको कुछ कमांड लिखनी होगी। हम आपको आज दो ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप एपल पीसी में हिडेन फोल्‍डर सर्च कर सकते हैं।
पहला तरीका
हिडेन फोल्‍डर को एक्‍सेस करने के लिए सबसे पहले 'Go' Menu ऑप्‍शन पर क्‍लिक करें इसके बाद 'Go to Folder'ऑप्‍शन पर क्‍लिक करें अब हिडेन फोल्‍डर का पाथ डाले उदाहरण के लिए जैसे अगर आपको GizBot नाम का हिडेन फोल्‍डर ढूड़ना है तो इसके लिए टाइप करें ~/Desktop/GizBot, अगर आपको Documents नाम का फोल्‍डर सर्च करना है तो ~/Documents/GizBot टाइप करें।
दूसरा तरीका
अगर आपको पाथ नहीं पता तो टर्मिनल का प्रयोग करें इसके लिए सबसे पहले टर्मिनल को ओपेन करें और उसमें टाइप करें defaults write com.apple.finder AppleShowAllFiles YES
दूसरी कमांड- killall Finder
नोट- ध्‍यान में रखें एक बार में एक ही कमांड लिखें।
Tech Info By M.M.
P.C. Hidden Folder by Tech Info by M.M.

इंटरनेट से कैसे करें फ्री कॉलिंग

इंटरनेट पर ऐसी कई एप्‍लीकेशन उपलब्‍ध है जिनकी मदद से आप कहीं भी फ्री कॉल कर सकते हैं। चाहें आप जहां भी हो बस आपके पास फास्‍ट इंटनेट और पीसी या लैपटॉप होना चाहिए। फ्री कॉलिंग के लिए सबसे पॉपुलर प्‍लेटफार्म गूगल वॉयस है इसके अलावा आप स्‍काइपें का प्रयोग भी कर सकते हैं। चलिए जानते हैं फ्री कॉल करने का आसान तरीका।
नोट: गूगल टॉक टेलिफोनिक सर्विस नहीं है और न ही इसे आप इमरजेंसी सर्विस के रूप में प्रयोग कर सकते हैं।
गूगल वॉयस
गूगल वॉयस की मदद से आप अपने पीसी से कहीं भी फ्री फोन या फिर पीसी में कॉल कर सकते हैं। फ्री कॉल करने के लिए सबसे पहले
स्‍टेप-1 अपने पीसी में गूगल वॉयस इंस्‍टॉल करें।
स्‍टेप-2  इसके बाद गूगल वॉयस को ओपेन करें और जिस नंबर पर कॉल करनी है वो नंबर लिखें
स्‍टेप-3  नंबर लिखने के बाद कनेक्‍ट ऑप्‍शन पर क्लिक करें
स्‍टेप-4  जैसे ही यूजर आपका फोन कॉल उठाएगा नीचे चैटिंग ऑप्‍शन भी ओपेन हो जाएगा। यानी आप चाहें तो चैटिंग भी कर सकते हैं।
टेक्नोलॉजी इनफार्मेशन बाई M,M,
Tech InFo By M.M.
Internet Free Calling by Tech Info By M.M.

एयरटेल, आईडिया, बीएसएनएल और एयरसेल में कैसे सबस्‍क्राइब करें फ्री मिस कॉल एलर्ट

मोबाइल फोन में सिग्‍नल न मिलना एक आम बात है लेकिन इससे हमारे दोस्‍तों और परिवार वालों को काफी दिक्‍कत का सामना करना पड़ता क्‍योंकि उनकी हमेशा एक ही शिकायत रहती है कि 10 बार कॉल करने पर भी फोन नहीं मिलता या फिर तुम्‍हारा फोन स्‍विच ऑफ जा रहा था। ऐसे में अगर आपका फोन ऑन है तब आप सभी मिस कॉल देख कर कॉल बैक कर सकते हैं लेकिन फोनस्‍विच ऑफ होने पर इस बीच आई हुई कॉल को देखना मुश्‍किल है। इसके लिए आप चाहें तो दूसरी टेलिकॉम कंपनियों की मिस कॉल एलर्ट ले सकते हैं।
नोट: कोई भी नंबर अपने फोन से डॉयल करने से पहले एक बार अपने सर्विस प्रोवाइडर कस्‍टमर केयर नंबर से मिस कॉल एलर्ट के बारे में जानकारी प्राप्‍त कर लें। किसी तरह की अलग सेवा प्राप्त होने पर ब्लॉग की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।
रिलायंस
*62*+919025000700#
बीएसएनएल
*62*17010#
एयरटेल
*321*882#: FOR 3MONTHS.
एयरसेल
*62*+91984221006#
आईडिया
*62*+919847926340#
आईडिया
*62*+919708002800#
आईडिया
*62*+919822001711#
आईडिया
*62*919887040012#
Tech Info By M.M.
AirTel, Idea, B.S.N.L. & Aircel Miss Call Alert Service by Tech Info by M.M.


स्मार्टफोन को गर्म होने से ऐसे बचाएं

जैसे-जैसे स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी अपग्रेड होती जा रही है, वैसे-वैसे उनकी क्षमता और प्रोसेसिंग भी बढ़ती जा रही है।
फोन की प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी बढऩे की वजह से उसकी बैटरी भी उन्नत की जाती है। आज के समय में बाजार में उपलब्ध लगभग सभी अच्छे स्मार्टफोन्स की बैटरी लंबे बैकअप तथा फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आ रही हैं।
फिर भी कई ऐसे मौके आते हैं जब आपके फोन की बैटरी गर्म होने लगती है। खासतौर पर तब जबकि आप वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे हों, 4के कंटेंट उपयोग कर रहे हों या फिर हैवी प्रोसेसिंग वाले ऐप्स चला रहे हों। कई बार ओवर हीटिंग के पीछे हार्डवेयर भी प्रमुख वजह होता है। हम आपको कुछ सामान्य से टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो करने से आपका फोन ओवरहीट होने से बच सकता है:
1. हैंडसेट कवर केस
अधिकांश स्मार्टफोन यूजर्स अपने फोन को कवर केस में रखना पसंद करते हैं। ऐसे केस की वजह से फोन में होने वाली सामान्य हीटिंग भी बाहर नहीं निकल पाती है और आपका फोन कई बार ओवरहीट हो जाता है। इसलिए अगर फोन को गर्म होने से बचाना है तो केस का उपयोग न करें।
2. चार्जिंग के समय कठोर सतह पर रखें
जब भी आप अपना स्मार्टफोन चार्ज करें तो उसे बिस्तर या सोफा पर न रखें, बल्कि कठोर सतह पर रखें। कठोर सतह फोन से निकलने वाली गर्मी को सोख लेती है, जबकि बिस्तर या सोफा ऐसा नहीं करता है, जिस वजह से फोन गर्म होने लगता है।
3. पूरी रात फोन को चार्ज न करें
हममें से कई यूजर्स अपने स्मार्टफोन की बैटरी को पूरी रात के लिए चार्जिंग पर लगा देते हैं। इससे फोन की बैटरी की एफिशियंसी तो प्रभावित होती है साथ ही आपका डिवाइस गर्म भी होती है। भारत में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिसमें ओवर चार्जिंग की वजह से स्मार्टफोन की बैटरी में धमाका होने की खबर आई है।
4. बिना काम के ऐप्स को अनइंस्टॉल कर दें
हमारे फोन में ऐसे कई ऐप्स होते हैं, जो बैटरी तथा प्रोसेसिंग का काफी अधिक उपयोग करते हैं। हायर ग्राफिक्स वाले ऐप्स का उपयोग करने से भी कई बार फोन गर्म होने लगता है।
5. धूप में न रखें
अपने फोन को डायरेक्ट सनलाइट (धूप) में कभी न रखें। खास तौर पर फोन का बैक पैनल (पीछे का हिस्सा) सीधे धूप में नहीं होना चाहिए। दरअसल फोन का यह हिस्सा बैटरी के सीधे संपर्क में रहता है और धूप की वजह से बैटरी सहित पूरी डिवाइस जल्दी गर्म हो सकती है।
6. थर्ड-पार्टी चार्जर और बैटरी
अनब्रांडेड या थर्ड पार्टी चार्जर्स और बैटरी की वजह से भी फोन गर्म हो सकता है। इसलिए ब्रांडेड या फिर अपने स्मार्टफोन के साथ मिले चार्जर और बैटरी को ही फोन में इस्तेमाल करें।
Tech info by m.m.
Smartphone Heating Problem by Tech Info By M.M.

दिवाली : ये रहे 10 से 15 हजार रुपये की रेंज के बेहतरीन स्मार्टफोन

आज हम आपको ऐसे टॉप स्मार्टफोन के बारे में बता रहे हैं जिनकी कीमत 10 से 15 हजार रुपये के बीच है और दिवाली पर खरीदे जा सकते हैं। जानिए इन स्मार्टफोन के बारे में :-
मोटो जी 4 प्लस { Moto G4 Plus}
मोटोरोला का यह फोन अमेजन पर 13,499 रुपये में उपलब्ध है। इस फोन में 16 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा और 5 मेगापिक्सल का वाइड एंगल फ्रंट कैमरा दिया गया है। फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस यह फोन 5.5 इंच की स्क्रीन से लैस है जिसका रेजोल्यूशन 1920*1080 पिक्सल है। इसके डिसप्ले को गोरिल्ला ग्लास 3 से लैस किया गया है ताकि खरोंच न आए। मार्शमेलो पर चलने वाले इस फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर और 1.5 गीगाहट्र्ज की स्पीड वाला ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 2 जीबी रैम दी गई है। इसमें 3,000 एमएएच की बैटरी है। टर्बो चार्जर से लैस यह फोन 15 मिनट में छह घंटे इस्तेमाल होने लायक बैटरी चार्ज कर देता है।
हुआवेई हॉनर 5सी  {Honor 5C}
4जी नेटवर्क को सपोर्ट करने वाले इस फोन में 5.2 इंच का डिस्प्ले है जिसका रेजोल्यूशन 1080*1920 पिक्सल है। 16 जीबी इंटरनल मेमोरी वाला हुआवेई का यह फोन 1.7 गीगाहट्र्ज के ऑक्टाकोर प्रोसेसर से लैस है। इसे एसडी कार्ड से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। बेहतरीन स्पीड के लिए इसमें 2 जीबी रैम दी गई है।  इसमें 13 मेगापिक्सल का मेन और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। एंड्रॉयड मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले इस फोन की बैटरी 3000 एमएएच की है। इसकी कीमत 10,999 रुपये है।
सैमसंग गैलेक्सी जे 5 {Samsung Galaxy j5}
सैमसंग ने इसी साल अपने गैलेक्सी जे 5 स्मार्टफोन का नया वर्जन पेश किया था। इस फोन की कीमत 11,990 रुपये है। इस फोन में 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज क्षमता है लेकिन एसडी कार्ड लगाकर इसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी जे 5 में 5.2 इंच की स्क्रीन है जिसका रेजोल्यूशन 720*1280 पिक्सल है। इसमें 1.2 गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर और 2 जीबी रैम दी गई है। इसका 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा अंधेरे में भी बेहतरीन तस्वीरें खींचता है। मार्शमेलो पर चलने वाले इस फोन में 3100 एमएएच की बैटरी मौजूद है।
Mobile phone (10,000 to 15,000 rs.)
TECH INFO BY M.M.
Smartphone {10,000 ~ 15,000} by Tech Info By M.M.